दीक्षा, वाणी और अवनि ने ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन के कट में प्रवेश किया

दीक्षा, वाणी और अवनि ने ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन के कट में प्रवेश किया

दीक्षा, वाणी और अवनि ने ऑस्ट्रेलियाई महिला ओपन के कट में प्रवेश किया
Modified Date: March 13, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: March 13, 2026 7:21 pm IST

एडीलेड, 13 मार्च (भाषा) दीक्षा डागर, वाणी कपूर और अवनि प्रशांत ने शुक्रवार को यहां महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कट हासिल कर लिया जबकि हिताशी बख्शी और प्रणवी उर्स ऐसा करने में नाकाम रहे।

दीक्षा और वाणी ने पहले दौर में एक समान 72 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर में भी एक समान दो ओवर 74 के कार्ड खेले। दोनों भारतीय खिलाड़ी दो ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर है।

पिछले दो मुकाबलों में कट से चूकने वाले अवनि ने पहले दिन 77 का स्कोर किया था लेकिन उन्होंने दूसरे दिन अपने खेल का स्तर ऊंचा करते हुए 72 का कार्ड खेला। वह पांच ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर है।

कट में 67 खिलाड़ियों ने प्रवेश किया।

हिताशी (77-74) और प्रणवी (78-75) कट से चूक गईं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में