दीपिका तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में

दीपिका तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में

दीपिका तीरंदाजी महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में
Modified Date: July 31, 2024 / 04:47 pm IST
Published Date: July 31, 2024 4:47 pm IST

पेरिस, 31 जुलाई ( भाषा ) भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराकर पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के अंतिम 32 में प्रवेश कर लिया ।

कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी ।

दीपिका आज पहला सेट जीतने में कामयाब रही लेकिन दूसरा हार गई । तीसरे में स्कोर बराबर था जबकि चौथा हार गई लेकिन पांचवें में बराबरी कर ली ।

इसके बाद मुकाबला शूटआफ में गया जिसमें उन्होंने नौ और विरोधी ने आठ स्कोर किया ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में