नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन बनाये।
पंजाब की टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 65 गेंद में 103 रन की पारी खेली।
दिल्ली के लिए इशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये।
भाषा आनन्द
आनन्द