डेम्पो एससी और रीयल कश्मीर एफसी ने अंक बांटे
डेम्पो एससी और रीयल कश्मीर एफसी ने अंक बांटे
मडगांव, एक मार्च (भाषा) डेम्पो एससी और रीयल कश्मीर एफसी ने रविवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) मैच में 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला।
पहले हाफ का अंत रोमांचक रहा जिसमें रीयल कश्मीर के मोहम्मद इनाम के शानदार गोल के बाद डेम्पो के मार्कस जोसेफ के पेनल्टी पर किए गोल से स्कोर 1-1 हो गया। दोनों गोल पहले हाफ के अतिरिक्त समय में हुए।
इसके बाद ऑबिन कौआकोउ ने डेम्पो के लिए और शेड्रैक चार्ल्स ने रीयल कश्मीर के लिए एक एक गोल करके दोनों टीमों को एक-एक अंक दिलाया।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


