मौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर
मौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर
निशिन, एक अक्टूबर (भाषा) भारत के स्पिनर अक्षर पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि यहां एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनकी टीम का दबदबे वाला प्रदर्शन सराहनीय था जबकि नॉक-आउट मुकाबले से पहले खिलाड़ियों को उतना उचित अभ्यास और प्रतिस्पर्धा नहीं मिली थी।
भारतीय टीम टी20 फाइनल में पहुंच गई लेकिन उसे यहां पहुंचने के बाद 10 दिन में केवल एक उचित अभ्यास सत्र मिला और जापान के खिलाफ हुए एकमात्र मैच भी पांच पांच ओवर का रहा था।
टर्न लेती पिच पर खिलाड़ियों ने दिखाया कि वे पूरी तरह तैयार थे और टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया।
अक्षर ने कहा, ‘‘हम काफी दिनों से खेलने का इंतजार कर रहे थे। आप जानते हैं, बारिश हो रही थी और मैच नहीं हो पा रहे थे, लेकिन टीम को जीत का श्रेय जाता है क्योंकि जब मैच हुआ तो मुझे लगता है कि हर कोई पूरी तरह तैयार था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लंबे ब्रेक के बाद ऐसा प्रदर्शन करना, कुल मिलाकर सभी ने बहुत सराहनीय काम किया। ’’
अक्षर ने श्रीलंका को रिकॉर्ड 45 रन पर ऑल आउट करने के दौरान दो विकेट लिए। भारत ने सात विकेट पर 169 रन बनाए थे।
एशियाई खेलों के अपने मान्यता-पत्र (आईडी) के साथ घूमना भी अक्षर के लिए एक अलग अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जब हम टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अन्य जगहों पर गए तो यह अलग अनुभव था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इन खेलों के दौरान अन्य खिलाड़ियों के साथ यहां रहना, और एशियाई खेलों में खेलने के लिए यहां आना अलग अनुभव है। आप जानते हैं कि हर किसी के पास एक आईडी कार्ड है और जब लोग इसे देखते हैं तो वे आपको अलग नजर से देखते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि आप एक खिलाड़ी हैं। ’’
भाषा नमिता मोना
मोना
लेखक के बारे में
Web Title: मौसम के कारण हुए ब्रेक के बावजूद सभी का पूरी तरह तैयार रहना सराहनीय: अक्षर
एशियाड हॉकी : आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल से पाकिस्तान को हराकर भारत फाइनल में
01 Oct 2026 | 2:48 pmखबर खेल एशियाड हॉकी भारत
01 Oct 2026 | 2:39 pmएशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, क्या अय्यर की टीम मिलाएगी विरोधी टीम से हाथ?
01 Oct 2026 | 2:22 pmभारत और श्रीलंका के बीच एशियाई खेलों के सेमीफाइनल का स्कोर
01 Oct 2026 | 2:10 pm40 साल में पहली बार एशियाई खेलों से खाली हाथ लौटेगा भारतीय टेनिस दल
01 Oct 2026 | 2:01 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pmभारत की ताखेल्लामबाम जूडो में कांस्य पदक के मुकाबले में पहुंचीं
01 Oct 2026 | 1:20 pmईशान के नाबाद 80 रन से श्रीलंका को हराकर भारत फाइनल में, पाकिस्तान से सामना
01 Oct 2026 | 1:11 pm