नूंह (हरियाणा), 23 अप्रैल (भाषा) दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज ध्रुव श्योराण ने तीसरे दौर में छह अंडर 66 के स्कोर से बृहस्पतिवार को यहां एक करोड़ रुपये इनामी डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट में तीन शॉट की बढ़त बना ली।
डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के पूर्व विजेता गुरुग्राम के 31 साल के ध्रुव ने तीसरे दौर में छह बर्डी की। उनका कुल स्कोर 15 अंडर है।
कोलकाता के सुनीत चौरसिया तीसरे दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 12 अंडर 204 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज अक्षय शर्मा (70) और पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज जमाल हुसैन (68) 11 अंडर 205 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता