ध्रुव सितवाला ने स्नूकर क्लासिक में असित पंड्या को हराया

Ads

ध्रुव सितवाला ने स्नूकर क्लासिक में असित पंड्या को हराया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 08:48 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 08:48 PM IST

मुंबई, 17 मार्च (भाषा) ध्रुव सितवाला ने सीसीआई स्नूकर क्लासिक के चौथे दौर के एकतरफा मुकाबले में मंगलवार को यहां असित पंड्या को 4-0 से हराया।

बिलियर्ड्स के पेशेवर खिलाड़ी सितवाला ने स्नूकर में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 4-0 (74-17, 46-31, 50-41, 63-35) से अपने नाम किया।

युवा रोहन पाई ने आशीष गोरे को 4-2 (69-42, 75-1, 47-50, 53-40, 44-57, 78-42) से शिकस्त दी।

एक अन्य बिलियर्ड्स खिलाड़ी सिद्धार्थ पारिख ने चौथे दौर में रोहन कोठारे को 4-1 (58-16, 70-20, 72-44, 47-68, 76-55) से हराया जबकि रोविन डिसूजा ने आर गिरीश को 4-3 (92-45, 13-108, 52-49, 53-49, 34-70, 41-58, 45-11) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

अनुभवी क्यू खिलाड़ी रफात हबीब ने अमित सप्रू को 4-0 (53-43, 73-43, 68-45, 72-28) से हराया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द