आईपीएल से हटना मुश्किल लेकिन सही फैसला : रिचर्डसन

Ads

आईपीएल से हटना मुश्किल लेकिन सही फैसला : रिचर्डसन

  •  
  • Publish Date - September 3, 2020 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

साउथम्पटन। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटना मुश्किल था लेकिन निश्चित तौर पर यह सही फैसला है क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय अपनी पत्नी से दूर नहीं रह सकते।

पढ़ें- जोकोविच की संघर्षपूर्ण जीत, पिलिसकोवा बाहर

इस 29 वर्षीय गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने पिछले साल दिसंबर में हुई नीलामी में चार करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने को प्राथमिकता दी और आईपीएल से हट गये।

पढ़ें- बार्सिलोना और मेस्सी के पिता के बीच पहली बैठक के बाद नहीं निकला नतीजा

आरसीबी ने 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईपीएल के लिये उनके स्थान पर आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जंपा को अपनी टीम में रखा है।

पढ़ें- एक सत्र में 50 टूर्नामेंट का आयोजन करेगा पीजीए टूर

रिचर्डसन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘आईपीएल जैसी प्रतियोगिता से हटना बेहद मुश्किल होता है। यह विश्व में सर्वश्रेष्ठ घरेलू प्रतियोगिता है इसलिए यह आसान फैसला नहीं था लेकिन जब मैंने इस पर गहन विचार विमर्श किया तो मुझे यह वास्तव में सही निर्णय लगा। ’’

पढ़ें- साइक्लिंग विश्व चैम्पियनशिप अब इटली के इमोला में

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया अभी जिस दौर से गुजर रही है वैसे में सही समय पर घर पहुंचने की गारंटी नहीं दी जा सकती है। ऐसे में मैं अपने बच्चे के जन्म के समय बाहर नहीं रहना चाहता हूं।’’

पढ़ें- इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड केपल का निधन

रिचर्डसन अभी सीमित ओवरों की शृंखला के लिये इंग्लैंड में हैं। वह दौरा समाप्त होने पर दो सप्ताह पृथकवास पर रहने के बाद एडिलेड में अपने परिवार से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में नहीं खेल पाना निराशाजनक है लेकिन उम्मीद है कि इसके लिये आगे भी मौके मिलेंगे। ’’