दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह

दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह

दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: September 17, 2022 2:19 pm IST

ड्यूविले (फ्रांस), 17 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस के दूसरे दौर में पांच अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया।

दीक्षा ने पहले नौ होल के दूसरे हाफ में लगातार पांच बर्डी बनाई और एक समय उनका स्कोर छह अंडर 29 था। इसके बाद हालांकि अंतिम नौ होल में उन्होंने एक बोगी की और इस बीच कोई बर्डी नहीं बनाई जिससे वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

दीक्षा शीर्ष पर चल रही इनेस लाकलालेच से सात शॉट पीछे है।

इस टूर्नामेंट में भाग ले रही चारों भारतीय खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई। त्वेसा मलिक संयुक्त 20वें, अमनदीप द्राल संयुक्त 36वें और वाणी कपूर संयुक्त 52वें स्थान पर हैं।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में