दुबे और बरार के तीन तीन विकेट, गुरबाज के शतक से अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रन का लक्ष्य

दुबे और बरार के तीन तीन विकेट, गुरबाज के शतक से अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रन का लक्ष्य

दुबे और बरार के तीन तीन विकेट, गुरबाज के शतक से अफगानिस्तान ने भारत को दिया 195 रन का लक्ष्य
Modified Date: June 13, 2026 / 08:04 pm IST
Published Date: June 13, 2026 8:04 pm IST

धर्मशाला, 13 जून (भाषा) भारत के लिए पदार्पण कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार के तीन तीन झटकों के सामने अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (102 रन) के शतक के बावजूद शनिवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले वनडे में 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई।

लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हुई जिससे अब इसे 25-25 ओवर का कर दिया गया।

गुरबाज ने 51 गेंद की पारी के दौरान आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए।

भारत के लिए पदार्पण करने वाले बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने 47 रन देकर तीन जबकि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार ने 27 रन देकर तीन विकेट झटके।

अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में