इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 26 रन से हराया

Ads

इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत को 26 रन से हराया

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 10:05 PM IST

ब्रिस्टल, 30 मई (भाषा) इंग्लैंड ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां भारत को 26 रन से शिकस्त दी।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया।

इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 168 रन बनाने के बाद भारत को नौ विकेट पर 142 रन पर रोक दिया।

भारत के लिए यास्तिका भाटिया ने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंद में 33 रन बनाये, जबकि स्मृति मंधाना ने 32 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए लॉरिन बेल, चार्ली डीन और फ्रेया केम्प ने दो-दो विकेट चटकाए।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता