इंग्लैंड क्रिकेट टीम रचने जा रही है इतिहास, 1 अगस्त को टेस्ट मैच से पहले ही मिलेगा चांदी का तमगा

Ads

इंग्लैंड क्रिकेट टीम रचने जा रही है इतिहास, 1 अगस्त को टेस्ट मैच से पहले ही मिलेगा चांदी का तमगा

  •  
  • Publish Date - July 31, 2018 / 05:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

बर्मिंघम। इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम एक नया इतिहास रचने जा रही है। 1 अगस्त को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड 1000 टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल कर लेगा। ऐसा करने वाली ये पहली क्रिकेट टीम होगी। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को बधाई दी है

इंग्लैंड का टेस्ट क्रिकेट इतिहास देखें तो अभी तक खेले गए 999 टेस्ट मैच में से इंग्लैंड ने 357 मैच में जीत हासिल की है जबकि 297 में उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। इसी तरह 345 मैच ड्रॉ रहे हैंइंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला था

यह भी पढ़ें : दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्टों में शामिल हुए विद्युत जामवाल

आईसीसी के चैयरमेन शशांक मनोहर ने इंग्लैंड को बधाई देते हुए कहा कि, ‘क्रिकेट परिवार की तरफ से मैं इंग्लैंड को 1000 टेस्ट मैच के लिए बधाई देता हूं वह इस मुकाम तक पहुंचने वाला पहला देश है’। 1 अगस्त से शुरु होने वाले इस टेस्ट मैच में आईसीसी की तरफ से मैच रेफरी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जैफ क्रो ईसीबी चैयरमेन कॉलिन ग्रेवस को मैच की शुरुआत से पहले चांदी का तमगा देकर सम्मानित करेंगे

इंग्लैंड और भारत के क्रिकेटीय इतिहास की बात करें तो दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच जून 1932 में खेला गया था इंग्लैंड और भारत के बीच अभी तक कुल 117 टेस्ट मैच हुए हैं। इसमें इंग्लैंड 43 मैच जीतने में सफल रहा जबकि भारत के हिस्से 25 में जीत आई हैरेलू मैदान में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं इंग्लैंड के ग्राउंड्स पर भारत 6 टेस्ट ही जीत  सका है। 21 मैच ड्रा रहे।

वेब डेस्क, IBC24