इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये स्टुअर्ट ब्राड को शामिल किया
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड में टेस्ट श्रृंखला के लिये स्टुअर्ट ब्राड को शामिल किया
लंदन, 23 दिसंबर (एपी) अनुभवी गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड को न्यूजीलैंड में होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है जबकि उभरते हुए स्टार रेहान अहमद दौरे के लिये जगह नहीं बना सके।
बेटे के जन्म के लिये 36 वर्षीय ब्राड पाकिस्तान में हाल में हुई श्रृंखला का हिस्सा नहीं बन सके थे जिसमें टीम ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट माउंट मानगानुई में 16 फरवरी से शुरू होगा।
लेग स्पिनर अहमद (18 वर्ष) पिछले हफ्ते कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में देश के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे और इसमें उन्होंने पांच विकेट झटके थे।
इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है :
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, हैरी ब्रुक, जाक कॉउले, बेन डकेट, बेन फोक्स, विल जैक्स, डान लारेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पोट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, ओली स्टोन।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


