इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रन का लक्ष्य

Ads

इंग्लैंड ने भारत को दिया 258 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 09:23 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 09:23 PM IST

साउथम्पटन, 11 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड ने पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 257 रन बनाए।

भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है।

इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि कप्तान हैरी ब्रुक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 233 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से शिवम दुबे ने दो विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को एक सफलता मिली।

पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

भाषा

आनन्द

आनन्द