Datia By Election Congress Candidate: दतिया से सामने आया कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार का नाम.. औपचारिक ऐलान बाकी, BJP के आशुतोष तिवारी से होगा सीधा मुकाबला

Ads

Datia By Election Congress Candidate Name Final: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस से घनश्याम सिंह का नाम सामने आया, भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से मुकाबला संभावित।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 08:08 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 08:10 PM IST

Datia By Election Congress Candidate Name Final || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार सामने आया।
  • घनश्याम सिंह और आशुतोष तिवारी के बीच मुकाबला संभव।
  • कांग्रेस की ओर से औपचारिक घोषणा का इंतजार।

दतिया: यहाँ प्रस्तावित विधानसभा का उप-चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है। भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से नरोत्तम मिश्रा को दरकिनार करते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया यही तो वही कांग्रेस से भी संभावित नाम सामने आ चुका है। (Datia By Election Congress Candidate Name Final) स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस की तरफ से दतिया राजघराने के मुखिया घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि, नाम तय किया जा चुका है केवल औपचारिक ऐलान ही शेष है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा बरकरार

30 जुलाई को मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने को है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही उम्मीदवार को ऐलान हुआ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुछ देर में ही भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है। आज भी उनके समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। सभी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पर इकट्ठा हो गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

‘अपना विरोध जारी रखेंगे’

जानकारी के अनुसार, शनिवार को बड़ी संख्या में समर्थक बीजेपी कार्यालय के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। (Datia By Election Congress Candidate Name Final)कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘दादा ने शांत रहने के लिए कहा है, लेकिन हम शांत नहीं रहेंगे। कार्यकर्ताओं को कहना हे कि वो रात से ही बीजेपी कार्यालय में जुटे हुए हैं और जब तक संगठन उनकी बात नहीं सुनेगा तथा टिकट में बदलाव नहीं होगा, तब तक वहां से नहीं हटेंगे।

‘हम चुनाव में काम नहीं करेंगे’

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि यदि टिकट नहीं बदली जाती तो वे चुनाव में काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वे भूखे-प्यासे कार्यालय के बाहर बैठे हैं और पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ समर्थकों का यह भी आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। आंसू गैस के गोले दागे गए और कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले गई। इसके अलावा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ‘वे नरोत्तम मिश्रा के हर फैसले का सम्मान करती हैं, लेकिन आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

 

नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा ​था और आज भी कह रहा हूं। ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि जो अभी मुझे सोशल मीडिया पर वीडियोज दिखाए, पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल डालते हुए। (Datia By Election Congress Candidate Name Final)उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें। मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है। वो गलत है, अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखो।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का संभावित उम्मीदवार कौन है?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बना सकती है।

भाजपा ने दतिया से किसे उम्मीदवार बनाया है?

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

क्या कांग्रेस ने उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा कर दी है?

नहीं, अभी केवल संभावित नाम सामने आया है, औपचारिक घोषणा बाकी है।