Fortune India’s Most Powerful Women List: दिग्गज कारोबारी नीता अम्बानी की एक और बड़ी उपलब्धि.. फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में हासिल किया पहला स्थान.. देखें पूरी सूची

Ads

Nita Ambani ranked no 1 in Fortune India's Most Powerful Women List: नीता अंबानी फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिला बनी।

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:54 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:56 PM IST

Nita Ambani ranked no 1 in Fortune India's Most Powerful Women List || Image- ANI File

HIGHLIGHTS
  • फॉर्च्यून इंडिया की सूची में नीता अंबानी पहले स्थान पर रहीं।
  • रिलायंस फाउंडेशन ने 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई।
  • अमेरिका में AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से भी सम्मानित हुईं।

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की ‘सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ सूची में पहला स्थान मिला है। (Nita Ambani ranked no 1 in Fortune India’s Most Powerful Women List) यह सम्मान उनके नेतृत्व, समाज सेवा और देशभर में किए गए विकास कार्यों के लिए दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

10 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा फाउंडेशन

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस उपलब्धि पर नीता अंबानी को बधाई देते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देशभर में 10 करोड़ से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इनमें करीब 2.9 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं। फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और ग्रामीण विकास जैसे कई क्षेत्रों में लगातार काम कर रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

हाल ही में मिला था अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इससे पहले 3 जुलाई को अमेरिका के फ्लोरिडा में आयोजित समारोह में नीता अंबानी को AAPI Humanitarian Award से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। (Nita Ambani ranked no 1 in Fortune India’s Most Powerful Women List) इसके अलावा, टाम्पा शहर की मेयर जेन कास्टर ने उन्हें ‘Key to the City of Tampa’ सम्मान भी प्रदान किया। यह अमेरिका के प्रमुख नागरिक सम्मानों में से एक है। यह समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की सूची में कौन-सा स्थान मिला?

उन्हें फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में पहला स्थान मिला।

रिलायंस फाउंडेशन ने कितने लोगों तक पहुंच बनाई है?

नीता अंबानी के नेतृत्व में फाउंडेशन 10 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है।

नीता अंबानी को हाल ही में कौन-सा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला?

उन्हें अमेरिका में AAPI ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड और टैम्पा शहर की 'की टू द सिटी' सम्मान मिला।