भारत ने महिला टेस्ट की दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बनाए

Ads

भारत ने महिला टेस्ट की दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बनाए

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 08:27 PM IST

लंदन, 11 जुलाई (भाषा) भारत ने एकमात्र महिला टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पहली पारी में 170 रन पर समेटने के बाद चायकाल तक बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए।

इसके साथ ही भारत की कुल बढ़त 145 रन की हो गई है।

भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की पारी को झकझोर दिया। न्होंने 37 रन देकर पांच विकेट झटके और लाल गेंद के क्रिकेट में अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया।

भारत ने अपनी पहली पारी में शुक्रवार को 285 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

दिन के दूसरे सत्र बाद भारत की ओर से उपकप्तान स्मृति मंधाना 10 रन बनाकर और शेफाली वर्मा 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं।

भाषा आनन्द

आनन्द