क्रांति गौड़ के पांच विकेट, भारत ने इंग्लैंड को 170 रन पर समेटा

Ads

क्रांति गौड़ के पांच विकेट, भारत ने इंग्लैंड को 170 रन पर समेटा

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:46 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:46 PM IST

लंदन, 11 जुलाई (भाषा) तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ (37 रन देकर पांच विकेट) की अगुआई में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां एकमात्र महिला टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर समेट दी।

गौड़ ने लाल गेंद के प्रारूप में अपने करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल किए। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

इंग्लैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स ने 52 रन और कप्तान नैट साइवर ब्रंट ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारियां खेलीं लेकिन अपनी टीम को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचा सकीं।

भारत की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई थी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द