नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) शिकागो एक्सचेंज के मजबूत बंद होने के बीच शनिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में अधिकांश आयातित तेलों के दाम मजबूत रहे। इससे सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में मजबूती देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
शनिवार को अधिकांश बहुराष्ट्रीय खाद्यतेल कंपनियों के कामकाज बंद रहने की वजह से कारोबार सुस्त रहता है।
शिकागो एक्सचेंज के शुक्रवार रात को मजबूत बंद होने के कारण आयातित तेलों में सोयाबीन तेल, पाम-पामोलीन मजबूत रहे। वैसे लागत से नीचे दाम पर बिकवाली अभी भी जारी है मगर शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले इन खाद्यतेलों के दाम में सुधार है। बिनौले की उपलब्धता काफी नगण्य है जिससे बिनौला तेल में भी सुधार है।
सूत्रों ने कहा कि आयातित खाद्यतेलों में सोयाबीन रिफाइंड और पाम-पामोलीन तेल अभी सबसे सस्ता है और इसकी मांग भी है। जिससे इन तेलों में सुधार आया।
सोयाबीन रिफाइंड और पाम-पामोलीन तेल से सूरजमुखी तेल लगभग 20 रुपये किलो, मूंगफली तेल से लगभग 15 रुपये किलो और सरसों तेल से लगभग 8-10 रुपये किलो मंहगा बैठता है। इन सब कारणों से आयातित तेलों में सुधार आया।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 7,725-7,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,950-7,525 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,560-2,860 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,615-2,715 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,615-2,765 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,625 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,525 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,325 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,175-7,225 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,025-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम