लंदन, एक अगस्त (भाषा) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के चार चार विकेट से इंग्लैंड की टीम शुक्रवार को यहां पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 247 रन पर सिमट गई जिससे उसने 23 रन की बढ़त हासिल की।
कंधे की चोट के कारण क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और इंग्लैंड ने 247 रन पर अपना नौंवा विकेट गंवा दिया।
इंग्लैंड के लिए जाक क्रॉली (64 रन) और हैरी ब्रुक (53 रन) ने अर्धशतक बनाए।
सिराज ने 86 रन देकर और कृष्णा ने 62 रन देकर चार चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला।
भारतीय टीम सुबह पहली पारी में 224 रन पर सिमट गई थी।
भाषा
नमिता
नमिता