फीफा के प्रमुख इन्फेंटिनो ने विश्व कप के दौरान लगभग 115 घंटे विमान में बिताए

फीफा के प्रमुख इन्फेंटिनो ने विश्व कप के दौरान लगभग 115 घंटे विमान में बिताए

फीफा के प्रमुख इन्फेंटिनो ने विश्व कप के दौरान लगभग 115 घंटे विमान में बिताए
Modified Date: July 20, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: July 20, 2026 1:00 pm IST

न्यूयॉर्क, 20 जुलाई (एपी) विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने रविवार को समाप्त हुए विश्व कप के दौरान लगभग 60000 मील की दूरी तय की और इस दौरान लगभग 115 घंटे विमान में बिताए।

इन्फेंटिनो ने अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेले गए विश्व कप के दौरान तीन देशों के 16 शहरों का दौरा किया। उनकी यह यात्रा आखिर में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी में खेले गए फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त हुई।

इन्फेंटिनो ने टूर्नामेंट के दौरान विश्व कप के 44 मैच देखे। उन्होंने विश्व कप के सभी 16 स्टेडियमों में कम से कम एक मैच जरूर देखा। मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में उन्होंने सर्वाधिक पांच मैच देखे।

फीफा प्रमुख ने 13 दिन दो दो मैच देखे और वह भी ऐसे स्टेडियमों में जो सैकड़ों मील दूर स्थित थे। इस बीच उनके विमान ने 21 हवाई अड्डों से उड़ान भरी या उनमें उतरा। सेमीफाइनल तक उनके विमान ने 23 बार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की।

इन्फेंटिनो ने इस दौरान केवल मैच देखने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाने में 59,281 मील (95,403 किलोमीटर) की दूरी तय की।

इनमें से 26 जून को 5,772 मील (9,289 किलोमीटर) तय की गई दूरी भी शामिल है। इसकी शुरुआत मियामी से डलास की सुबह की उड़ान से हुई। वहां से विमान सिएटल गया जहां इन्फेंटिनो ने मिस्र और ईरान का मैच देखा। उनका विमान उसी रात सिएटल से रवाना हुआ और अगली सुबह मियामी पहुंचा। इन्फेंटिनो ने वहां कोलंबिया और पुर्तगाल का मैच देखा।

एपी

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में