रूस ने दूसरे मुकाबले में मिस्र को 3-1 से दी पटखनी, अंतिम 16 में जगह लगभग पक्की

Ads

रूस ने दूसरे मुकाबले में मिस्र को 3-1 से दी पटखनी, अंतिम 16 में जगह लगभग पक्की

  •  
  • Publish Date - June 20, 2018 / 08:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मॉस्को। फीफा वर्ल्डकप फुटबॉल की मेजबानी कर रहे रूस ने मंगलवार को खेले गए अपने दूसरे मुकाबले में मिस्र को 3-1 से हरा दिया है।  इससे पहले रूस ने पहले मुकाबले में सऊदी अरब को हराया था।

ये भी पढ़ें- अनुकृति वास बनीं फेमिना मिस इंडिया 2018, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया क्राउन

पीटर्सबर्ग मैदान में ग्रुप-ए में रूस का ये दूसरा मुकाबला था। इस जीत के साथ ही रूस के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और उसने अंतिम-16 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं मिस्र के लिए अगले दौर में जाना बेहद मुश्किल हो गया है। 



पहला हाफ गोलरहित समाप्त होने के बाद दूसरे हाफ में रूस ने फिर से तेज शुरुआत की। 47वें मिनट में अहमद फाथी से गेंद टकराकर गोल पोस्ट में समाई और मेजबान टीम जश्न में डूब गई। यही से खेल पूरी तरह बदल गया। दोनों टीमें गेंद को पाने की जोर अजमाइश और गोल करने की कोशिश में व्यस्त दिखीं।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी जीत, वनडे में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

आत्मविश्वास से भरी रूस ने शुरू के 10 मिनट में मिस्र पर अपना दबदबा दिखाया और कुछ अच्छे मौके भी बनाए। मिस्र ने तुंरत अपने आप को संभाला और यहां से दोनों के बीच बराबरी का खेल शुरू हो गया। दोनों टीमें हालांकि पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई।

चैंपियंस लीग के फाइनल में चोटिल हुए मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मुहम्मद सलाह ने आखिरकार मैदान पर वापसी की लेकिन उन्हें ज्यादातर वक्त रूसी खिलाडि़यों ने घेरे रखा। खेल के 34वें मिनट में सैफी से मिले क्रॉस पर सलाह ने शॉट लेने की कोशिश की लेकिन रूस के यूरी झिर्कोव ने उनके पास गेंद जाने से पहले ही अपना पैर अड़ा दिया।

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप, जापान ने कोलंबिया को 2-1 से हराकर लिया पुराना बदला

खेल के 42वें मिनट में भी कुछ ऐसी ही स्थिति दिखाई दी जब रूस के डी अंदर सलाह को गेंद मिली लेकिन वह इस बार भी गेंद को गोल पोस्ट के बाहर मार बैठे। पहले हाफ में मिस्र के लिए गोल करने का यह सबसे बढि़या मौका था।