Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Football World Cup Messi Record: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा गोद दागने का रिकॉर्ड बनाया।

Football World Cup Messi Record: मेस्सी ने तोड़ा सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Football World Cup Messi Record/Photo Credit: X

Modified Date: June 23, 2026 / 10:13 am IST
Published Date: June 23, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • लियोनेल मेस्सी ने फीफा वर्ल्ड कप में अपना 18 वां गोल दागकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया
  • उन्होंने जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) को पीछे छोड़ दिया
  • यह मेस्सी के करियर का 28वां वर्ल्ड कप मैच था, जो अपने आप में एक फीफा रिकॉर्ड है

अर्लिंगटन। Football World Cup Messi Record: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने फुटबॉल की दुनिया में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी आस्ट्रिया के खिलाफ विश्व कप मैच में पेनल्टी चूक गए लेकिन उसके बाद दो गोल करके टूर्नामेंट में सर्वाधिक 18 गोल अपने नाम कर लिये।

फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में से एक मेस्सी ने आस्ट्रिया पर 2-0 से मिली जीत में दोनों गोल दागे। अब उनके टूर्नामेंट में 18 गोल हो गए हैं । पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर उन्होंने जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोसे के विश्व कप में 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने भी ईराक पर 3-0 से मिली जीत में दो गोल दागे और अब वह क्लोसे के 16 गोल की बराबरी करके संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

Football World Cup Messi Record मेस्सी ने कहा, मैं इस जीत से बहुत खुश हूं । इससे हमें आगे आराम से खेलने का मौका मिला । विश्व कप के सभी मैच काफी कठिन है और मैं इस पल का पूरा आनंद ले रहा हूं। मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैच के 38वें मिनट में पहला गोल किया । उनके पिता अर्जेंटीना में बीमार हैं लेकिन चिंता का असर उन्होंने अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। विश्व कप में यह लगातार छठा मैच था जिसमें मेस्सी ने गोल किया। वह फ्रांस के जस्ट फोंटेन और ब्राजील की जेरजिन्हो के बाद यह कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। इससे आधा घंटा पहले वह एक पेनल्टी चूक गए थे।

सोमवार को बनाया था 17 गोल दागने का रिकॉर्ड

Football World Cup Messi Record सोमवार को फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोल दागने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह उपलब्धि ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में पेनाल्टी किक में गोल दागने में असफल होने के लगभग आधे घंटे बाद हासिल की। अर्जेंटीना और ऑस्ट्रिया के बीच विश्व कप मुकाबले के 38वें मिनट में मेस्सी ने यह गोल दागा। यह लगातार छठा विश्व कप मुकाबला है, जिसमें मेस्सी गोल करने में सफल रहे हैं।

इससे पहले, मेस्सी ने कंसास सिटी में पिछले मंगलवार को अल्जीरिया के खिलाफ खेले गए ग्रुप-जे के शुरुआती मुकाबले के दौरान टूर्नामेंट (Football World Cup Messi Record) में अपनी पहली हैट्रिक लगाकर विश्व कप में सबसे ज्यादा 16 गोल दागने के जर्मनी के स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। मेस्सी के पास ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच के नौवें मिनट में ही विश्व कप में सबसे ज्यादा 17 गोद दागने का रिकॉर्ड बनाने का मौका था। हालांकि, वह पेनाल्टी किक में गोल दागने में चूक गए। मेस्सी अपने करियर का छठा फुटबॉल विश्व कप खेल रहे हैं। सोमवार का मुकाबला उनके करियर का 28 विश्व कप मुकाबला था, जो एक फीफा रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

लियोनेल मेसी (Lionel Messi) फीफा वर्ल्ड कप (Football World Cup Messi Record) में सबसे ज्यादा गोल मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, वहीं इस मामले में उन्होंने जर्मनी के महान खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस (16 गोल) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी रोनाल्डो 15 गोल के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और जर्मनी के गर्ड म्यूलर 14-14 गोल करके संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

अल्जीरिया के खिलाफ लगाई थी हैट्रिक

लियोनेल मेसी ने साल 2026 के वर्ल्ड कप(Football World Cup Messi Record) से पहले खेले 5 वर्ल्ड कप सीजन में कुल 13 गोल किए थे। अपने पहले ही मैच में उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, सोमवार को ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपना 17वां गोल करके उन्होंने क्लोस को पीछे छोड़ दिया और एक नया कारनामा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.