मध्यप्रदेश के पूर्व रणजी कप्तान विजय नायडू नहीं रहे

Ads

मध्यप्रदेश के पूर्व रणजी कप्तान विजय नायडू नहीं रहे

  •  
  • Publish Date - June 26, 2024 / 09:10 PM IST,
    Updated On - June 26, 2024 / 09:10 PM IST

इंदौर, 26 जून (भाषा) मध्यप्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम के पूर्व कप्तान विजय नायडू (79) का बुधवार को लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सचिव संजीव राव ने यह जानकारी दी।

राव ने बताया कि नायडू ने 1968-69 से 1970-71 तक लगातार तीन सत्रों में मध्यप्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम का नेतृत्व किया था। नायडू ने 1960-61 से 1977-78 के बीच 47 प्रथम श्रेणी और तीन ‘‘लिस्ट-ए’’ मैच खेले थे।

एमपीसीए सचिव ने बताया,‘‘नायडू एक भरोसेमंद बल्लेबाज थे जो प्रभावी गेंदबाजी भी कर सकते थे।’’

नायडू ने एमपीसीए की क्रिकेट विकास समिति के अध्यक्ष और संगठन के उपाध्यक्ष समेत अलग-अलग पदों पर काम किया था और उनके मार्गदर्शन में राज्य में खेल को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई थीं।

राव ने बताया कि विजय नायडू भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू के पोते थे। भाषा हर्ष जोहेब पंत

पंत