Deepak Chahar Divorce News || Image- The Indian Express FILE
मुंबई: भारत के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके, दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद किया है। (Deepak Chahar Divorce News) अपने पोस्ट में चाहर ने कम उम्र में की गई शादी को अपनी गलती बताया है। चाहर ने येह भी लिखा है कि, कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं।
दीपक चाहर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर नोट पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “मैंने कम उम्र में विवाह कर लिया था, उस समय मैं खुद को, अपनी कीमत को, या वह जीवन जिसे मैं सच में बनाना चाहता था, पूरी तरह समझ नहीं पाया था।
इसके बाद ऐसे कई साल आए, जिनमें मैंने ऐसे सबक सीखे जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी। पिछले पंद्रह महीने अदालतों के चक्कर लगाते हुए बीते, जहाँ मैंने धैर्य, सहनशीलता और सच्चाई से मिलने वाली ताकत को समझा।”
दीपक चाहर ने आगे लिखा है कि, “आज, मेरे जीवन का वह अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो रहा है। विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला सुलझ गया है, जिसकी कीमत बहुत अधिक रही, लेकिन इसने मेरे जीवन के इस चरण को अंतिम रूप दे दिया है। (Deepak Chahar Divorce News) मैं इस अध्याय को न तो गुस्से के साथ और न ही पछतावे के साथ, बल्कि स्पष्टता के साथ समाप्त कर रहा हूँ। कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते-वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं।”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी ने लिखा कि,”मैं अब आगे बढ़ रहा हूँ, पहले से ज्यादा समझदार, अधिक आत्म-जागरूक, और उस जीवन को लेकर निश्चित, जिसे मैं बनाना चाहता हूँ। यह अंत नहीं है। यह एक मुक्ति है। यह एक नई शुरुआत है-एक वादा कि अब मैं जो भी बनाऊँगा, वह आत्म-सम्मान, शांति और बेहतर निर्णयों पर आधारित होगा। मैं अपने साथ कोई कड़वाहट नहीं ले जा रहा-सिर्फ सीख, गरिमा और फिर से शुरुआत करने का साहस।”
Finally pic.twitter.com/KhZKlX8obj
— Rahul Chahar (@rdchahar1) February 20, 2026
आईपीएल में 95 मुकाबले खेल चुके दीपक चाहर का अंतर्राष्ट्रीय करियर खुछ खास या प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने 2018 से 2024 के बीच भारत के लिए 13 एकदिवसीय क्रिकेट में हिस्सा लिया। राइट आर्म मीडियम स्पीड वाले गेंदबाज रहे दीपक चाहर ने वनडे में 16 और टी-20 मुकाबलों में 31 विकेट झटके।
बात आईपीएल करियर की करें तो वह राइजिंग पुणे, मुंबई इंडियंस, सीएसके और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहें है। (Deepak Chahar Divorce News) आईपीएल के 95 मैचों में उन्होंने 88 विकेट हासिल भी किये। 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए, जो उस समय टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े था। चाहर निचले क्रम के एक उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। जुलाई 2021 में कोलंबो में खेले गए एक वनडे मैच में, उन्होंने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।