पहले सऊदी लेडीज इंटरनेशल गोल्फ में अदिति, त्वेसा सहित चार भारतीय हिस्सा लेंगी

पहले सऊदी लेडीज इंटरनेशल गोल्फ में अदिति, त्वेसा सहित चार भारतीय हिस्सा लेंगी

पहले सऊदी लेडीज इंटरनेशल गोल्फ में अदिति, त्वेसा सहित चार भारतीय हिस्सा लेंगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: November 11, 2020 12:21 pm IST

केइक, 11 नवंबर (भाषा) अदिति अशोक और त्वेसा मलिक सहित भारत की चार गोल्फर गुरुवार से यहां शुरू हो रहे पहले अरेमको सऊदी लेडीज इंटरनेशल गोल्फ टूर्नामेंट में चुनौती पेश करेंगी।

दुबई में पिछले हफ्ते अदिति ने एक दौर में आठ अंडर 64 का शानदार प्रदर्शन किया था और संयुक्त छठे स्थान पर रही थी। त्वेसा ने संयुक्त 27वां स्थान हासिल किया था।

इस 10 लाख यूरो इनामी टूर्नामेंट में अदिति और त्वेसा के अलावा दीक्षा डागर और आस्था मदान भी हिस्सा लेंगी।

मोरक्को की पेशेवर गोल्फर माहा हादिओई इस प्रतियोगिता के दौरान सऊदी अरब में प्रतिस्पर्धा पेश करने वाली अरब देशों की पहली महिला बनेंगी।

भारतीय खिलाड़ियों में अदिति सबसे पहले कोर्स पर उतरेंगी। वह नूरिया इटुरियोज और ओलीविया कोवान के साथ शुरुआत करेंगी। आस्था को सारा स्कोबर और इसाबेला डेइलर्ट के साथ शुरुआत करनी है।

दीक्षा पहले दौर में लिना बोक्विस्ट और लीडिया हॉल जबकि त्वेसा गेब्रिएला काउले और लुना सोब्रोन गाम्स के साथ खेलेंगे।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में