स्टुटगार्ट (जर्मनी), 19 जून (एपी) जमाल मुसियाला के यूरो 2024 में दूसरे गोल की बदौलत जर्मनी ने बुधवार को यहां हंगरी को 2-0 से हरा दिया और यूरोपीय चैम्पियनशिप के नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की की।
मुसियाला ने 22वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बढ़त दिलायी। लेकिन इसका हंगरी ने कड़ा विरोध किया।
21 वर्षीय मुसियाला ने शुक्रवार को स्कॉटलैंड पर 5-1 की जीत के दौरान जर्मनी का दूसरा गोल दागा था।
जर्मनी के लिए दूसरा गोल कप्तान इल्के गुंडोगन ने 67वें मिनट में किया।
एपी नमिता
नमिता