ईटीपीएल से पहले ग्लासगो कॉस्मिक ने वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच बनाया

Ads

ईटीपीएल से पहले ग्लासगो कॉस्मिक ने वरुण आरोन को गेंदबाजी कोच बनाया

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 06:42 PM IST

ग्लास्गो, 21 जून (भाषा) ग्लास्गो कॉस्मिक ने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के शुरूआती सत्र से पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

आरोन ने सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में भी उनका करियर सफल रहा।

ग्लास्गो कॉस्मिक मैदान के अंदर और बाहर एक मजबूत ढांचा तैयार कर रही है।

टीम ने फिन एलन, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंदु मेंडिस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मोइसेस हेनरिक्स, अली खान, रिची बेरिंगटन और स्कॉटलैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉर्ज मुन्सी जैसे विश्व क्रिकेट के मशहूर नामों को शामिल किया है।

आरोन ने अपनी नयी भूमिका के बारे में कहा, ‘‘मैं ग्लास्गो कॉस्मिक के साथ इस मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैथ्यू हेडन, विपुल अग्रवाल, तन्शा बत्रा और राशिद खान के साथ हुई बातचीत से मुझे साफ तौर पर समझ आ गया कि वे यहां क्या बनाना चाहते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस परियोजना के पीछे एक सच्ची महत्वाकांक्षा है और मैं इसका हिस्सा बनना चाहता था। एक कोच के तौर पर, ऐसे समूह के साथ काम करना और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करना रोमांचक है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द