गोकुलम केरला ने पंजाब एफसी को 2-0 से हराया

Ads

गोकुलम केरला ने पंजाब एफसी को 2-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - April 23, 2022 / 10:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

कल्याणी (पश्चिम बंगाल), 23 अप्रैल (भाषा) गत चैम्पियन गोकुलम केरला ने शनिवार को यहां आई लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में पंजाब एफसी पर 2-0 से जीत दर्ज की।

इस तरह उसने आई लीग में लगातार 18 मैचों में नहीं हारने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चर्चित ब्रदर्स के नाम था जिसमें उसे लगातार 17 मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा था।

केरल की टीम के लिये जोरडेन फ्लेचर ने 16वें मिनट में और श्रीकुटन ने 83वें मिनट में गोल किया।

एक अन्य मैच में राजस्थान यूनाईटेड ने नेरोको एफसी को 2-0 से हराया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द