कोझिकोड, 20 जनवरी (भाषा) गोकुलम केरल ने खेल के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में रियल कश्मीर को 2-0 से पराजित किया।
इस जीत से गोकुलम केरल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उसके 21 अंक हैं।
गोकुलम केरल की तरफ से ताहिर जमा ने 35वें मिनट में पहला गोल किया। जॉबी जस्टिन ने 86वें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल दागा।
भाषा पंत नमिता
नमिता