GT vs CSK : गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दिया 173 रन का लक्ष्य, ऋतुराज ने खेली अर्धशतकीय पारी...
नई दिल्ली । चेन्नई सुपरकिंग्स ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 173 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। उसने टॉस हारने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। टीम के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मोहित शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि राशिद खान, दर्शन नालकंडे और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।
यह भी पढ़े : Sunny Leone ने बिखेरा हुस्न का जलवा, ब्लैक क्रॉप टॉप में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख के कायल हुए यूजर्स
लीग इतिहास के प्लेऑफ में पहली बार दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना कर रही हैं। गुजरात का यह दूसरा ही सीजन है। पिछले साल टीम चैंपियन बनी थी, लेकिन चेन्नई ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, हालांकि CSK ने ओवरऑल 12वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।
यह भी पढ़े : संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह, कांग्रेस बोली उचित समय में लेंगे फैसला