हद्दाद माइया कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, राडुकनू चोट के कारण हटी

Ads

हद्दाद माइया कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची, राडुकनू चोट के कारण हटी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2024 / 03:14 PM IST,
    Updated On - September 21, 2024 / 03:14 PM IST

सियोल, 21 सितंबर (एपी) बीट्रिज हद्दाद माइया कोरिया ओपन में बारिश के कारण देर से शनिवार को खेले गये मुकाबले में पोलिना कुदेरमेटोवा पर 6-2, 6-1 से जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

  ब्राजील की यह खिलाड़ी इस डब्ल्यूटीए 500-स्तरीय टूर्नामेंट की 2017 में उपविजेता रही है।

बारिश के कारण शुक्रवार के पूरे दिन का खेल रद्द हो गया, जिसके कारण क्वार्टर फाइनल शनिवार को खेले गये।

रूस की 21 साल की पोलिना की बड़ी बहन वेरोनिका कुदेरमेटोवा हालांकि अंतिम आठ की बाधा को पार करने में सफल रही। इस 27 साल की खिलाड़ी ने विक्टोरिया टोमोवा को 7-5, 6-3 से शिकस्त दी।

अमेरिका ओपन 2021 की चैम्नियन एम्मा राडुकानू के चोटिल होने के कारण प्रतियोगिता से हटने से शीर्ष वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना भी सेमीफाइनल में पहुंच गयी। राडुकानू शुरुआती सेट में 1-6 से पिछड़ रही थी।

एपी आनन्द मोना

मोना