Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026 || Image- IBC24 News Archive
भोपाल: मध्य प्रदेश की सरकार ने प्रशासनिक कसावट और विभागों में अनुशासन कायम करने के मकसद से कई जिलों के कलेक्टरों का फेरबदल किया है। (Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026) प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने करीब 8 भारतीय प्रशासनिक सेवा अफसरों का तबादला और नई पोस्टिंग का लिस्ट जारी किया है। आदेश के मुताबिक बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर कलेक्टर बनाया गया है। उनकी जगह पर कुमार सत्यम को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इसी तरह मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का भी तबादला कर दिया गया है। अदिति गर्ग को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट की कमान सौंपी गई है। जीएडी ने शहडोल कलेक्टर बनाई गई मिशा सिंह के तबादले में संशोधन करते हुए छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शासन के निर्देश पर सीनियर आईएएस अंकित अस्थाना को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है। (Madhya Pradesh Collector Transfer List 2026) गिरीश शर्मा को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास का अपर सचिव बनाया गया है जबकि दिनेश जैन को अपर सचिव के तौर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण की कमान सौंपी गई है।