Ganja Seized In Rajnandgaon: पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हुए युवक, जांच में वाहन के अंदर मिली चौंकाने वाली चीज, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Ganja Seized In Rajnandgaon: राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 07:02 PM IST

Ganja Seized In Rajnandgaon/Image Credit: IBC24.IN

HIGHLIGHTS
  • राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गैंग का खुलासा हुआ है।
  • पुलिस ने ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है।
  • पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

Ganja Seized In Rajnandgaon: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। गांजा, टाटा योद्धा पिकअप और मोबाइल फोन सहित कुल 28.65 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को एनसीबी रायपुर से सूचना मिली थी कि, ओडिशा के मलकानगिरी-कोरापुट क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा टाटा योद्धा पिकअप में भरकर राजनांदगांव होते हुए आगरा ले जाया जा रहा है। (Ganja Seized In Rajnandgaon) सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध वाहन करीब 300 मीटर पहले रुक गया और उसमें सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस ने जब्त किया 28 लाख का सामान

Ganja Seized In Rajnandgaon: तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे और पीछे छिपाकर रखे गए 36 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 41.195 किलोग्राम गांजा मिला। वाहन से एक ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद गांजा की कीमत 20.59 लाख आंकी गई है, जबकि वाहन और मोबाइल समेत कुल जब्ती 28.65 लाख की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए राजनांदगांव पुलिस एवं एनसीबी की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-