Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें, आज HDFC समेत कई शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी!

Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ होने की उम्मीद है। बाजार खुलते ही कई शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। खासकर विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज जैसे बड़े स्टॉक्स निवेशकों के खास फोकस पर रहेंगे।

Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कनें, आज HDFC समेत कई शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी!

(Share Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 19, 2026 / 09:39 am IST
Published Date: June 19, 2026 9:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी के सकारात्मक संकेतों से बाजार में बढ़त की उम्मीद है।
  • विप्रो, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं।
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिल सकता है।

नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज शुक्रवार 19 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हो सकती है। गिफ्टी निफ्टी सुबह के कारोबार में ग्रीन जोन में दिखाई दिया। जिससे घरेलू बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बनने के संकेत मिल हैं। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रह है कि बीएसई और एनएसई पर बाजार की शुरुआत सपाट से लेकर हल्की तेजी के साथ हो सकती है।

पिछले ट्रेडिंग सत्र में बाजार रहा मजबूत

18 जून को भारतीय शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन कारोबार के अंत में प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 254 अंक चढ़कर 77,409.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 82 अंकों की बढ़त के साथ 24,168 पर पहुंच गया। बाजार में आई इस मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और आज भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सपोर्ट

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है जिसका फायदा भारतीय बाजार को मिल सकता है। ब्रेंट क्रूड 78.31 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया। जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। तेल की कीमतों में गिरावट से आयात लागत कम होने की उम्मीद रहती है। जिससे कई सेक्टरों के शेयरों को समर्थन मिल सकता है।

विप्रो, HCL टेक और HDFC बैंक रहेंगे फोकस में

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी विप्रो ने Aggne Global IT Services में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का फैसला किया है। इस खबर का असर उसके शेयरों पर दिखाई दे सकता है। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने चेन्नई में नया AI इनोवेशन जोन लॉन्च किया है। जिससे कंपनी की तकनीकी क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। दूसरी ओर आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन केकी मिस्त्री का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इन सभी खबरों के कारण इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

एम्बर, हिंडाल्को और जीआईसी पर भी नजर

एम्बर एंटरप्राइजेज ने ओप्पो इंडिया के साथ मैन्युफैक्चरिंग साझेदारी की घोषणा की है जिससे कंपनी के शेयर चर्चा में रह सकते हैं। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने अपने कॉपर बिजनेस के लिए नए सीईओ की नियुक्ति का ऐलान किया है। वहीं जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नए मुख्य वित्तीय अधिकारी ने कार्यभार संभाल लिया है। इन घटनाओं का असर शेयरों में दिखाई दे सकता है।

कई शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे

आज कई बड़ी कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। इनमें एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ, पॉलीकैब इंडिया, टाटा कम्युनिकेशंस, टोरेंट पावर, इंडियामार्ट, इंडिया शेल्टर फाइनेंस और अन्य कंपनियां शामिल हैं। ऐसे शेयरों पर निवेशकों की खास नजर बनी रह सकती है क्योंकि डिविडेंड से जुड़े बदलाव अक्सर शेयरों की कीमतों को प्रभावित करते हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।