हसन और समय ने मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया

Ads

हसन और समय ने मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया

  •  
  • Publish Date - January 11, 2024 / 09:40 PM IST,
    Updated On - January 11, 2024 / 09:40 PM IST

मुंबई, 11 जनवरी (भाषा) हसन बदामी और समय वाधवान ने गुरुवार को यहां अखिल भारतीय स्नूकर ओपन के क्वालीफाइंग ड्रॉ के दूसरे दौर के अपने मुकाबले 4-2 के समान अंतर से जीतकर मुख्य वर्ग में जगह बनाई।

हसन ने ब्रिजु कनानी को 92-1, 2-61, 64-9, 60-16, 34-61 और 68-6 से हराया।

समय ने रोहन सकालकर के खिलाफ 73-37, 61-45, 20-54, 49-18, 56-68 और 64-26 से हराकर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता