गर्मी और उमस ने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड की मुश्किलें बढाई
गर्मी और उमस ने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे और इंग्लैंड की मुश्किलें बढाई
मियामी गार्डंस ,12 जुलाई (एपी) इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच विश्व कप क्वार्टर फाइनल देखने आई कार्ला ग्रेगरी ने एक हाथ में ठंडा पानी और दूसरे में पंखा पकड़ रखा था लेकिन फिर भी गर्मी और उमस से निजात नहीं मिल पा रही थी ।
इंग्लैंड के टेलफोर्ड से अपने पति के साथ विश्व कप देखने आई ग्रेगरी ने कहा ,‘‘ मैं सोच भी नहीं सकती कि 90 मिनट इस मौसम में खिलाड़ी कैसे खेल रहे हैं ।’’
नॉर्वे हैरी केन को लेकर और इंग्लैंड एर्लिंग हालैंड को लेकर चिंतित था लेकिन दोनों टीमों की सबसे बड़ी परेशानी यहां का तापमान था क्योंकि 33 डिग्री सेल्सियस में यह मैच खेला गया । वार्मअप के समय उमस 40 डिग्री थी । लंदन में आम तौर पर इस समय 15 से 22 डिग्री तापमान रहता है ।
नॉर्वे के मैनेजर स्टेल सोलबाकेन ने मैच से पूर्व कहा था ,‘‘ हमने कड़ा अभ्यास नहीं किया । तापमान कम रहता तो अभ्यास सत्र लंबा होता ।’’
इंग्लैंड के डिफेंडर निको ओ रीली ने कहा ,‘‘ अब तक हम ठंडे हालात में खेले हैं लेकिन यहां खेलने को तैयार हैं ।’’
नॉर्वे को 2 . 1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल ने कहा कि कई खिलाड़ी थकान से जूझ रहे हैं ।
इंग्लैंड की टीम दो जून को यहां आई थी और गर्मी तथा उमस का अनुभव लेने के लिये एक सप्ताह से अधिक अभ्यास किया था ।
एपी मोना
मोना

Facebook


