पेरिस, 26 जुलाई ( एपी ) पेरिस में शुक्रवार को ओलंपिक उद्घाटन समारोह की सुरक्षा के लिये भारी तादाद में इंतजामात किये गए ।
शहर की सड़कों पर नाकेबंदी की गई और भारी संख्या में पुलिसकर्मी गश्त लगा रहे थे । इसके साथ ही सीन नदी के आर पार धातु के सुरक्षा बैरियर लगाये गए हैं । ओलंपिक की सुरक्षा के लिये 45000 से अधिक पुलिसकर्मी और 10000 सैनिक तैनात किये गए हैं ।
ओलंपिक वालिंटियर , कर्मचारियों और खेलों से जुड़े बाकी लोगों को मिलाकर कुल दस लाख लोगों की पृष्ठभूमि की जांच की गई । इसके अलावा सीन नदी के किनारे कड़ी सुरक्षा वाले इलाकों में प्रवेश के लिये पास का आवेदन करने वालों की भी पृष्ठभूमि की विस्तार से जांच की गई है ।
एपी मोना
मोना