PAK vs BAN Champions Trophy 2025: रावलपिंडी में जोरदार बारिश जारी.. रद्द हुआ पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच, दोनों टीमों को मिलेगा 1-1 अंक

PAK vs BAN Champions Trophy 2025: रावलपिंडी में जोरदार बारिश जारी.. रद्द हुआ पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच, दोनों टीमों को मिलेगा 1-1 अंक |

PAK vs BAN Champions Trophy 2025: रावलपिंडी में जोरदार बारिश जारी.. रद्द हुआ पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच, दोनों टीमों को मिलेगा 1-1 अंक

PAK vs BAN Champions Trophy 2025 | Source : ICC X

Modified Date: February 27, 2025 / 05:37 pm IST
Published Date: February 27, 2025 5:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान-बांग्लादेश का मैच लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों अपने पहले दो ग्रुप मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
  • मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

रावलपिंडी। PAK vs BAN Champions Trophy 2025: मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच गुरुवार को यहां लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों अपने पहले दो ग्रुप मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इस तरह दोनों टीमों ने अंक बांटकर अपना अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त किया। इससे पहले मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

read more: SIKANDAR Official Film Teaser: फिर एक्शन में ‘भाईजान’! सलमान खान की नई मूवी ​’सिकंदर’ का टीजर रिलीज.. देखें यहां 

पाकिस्तान और बांग्लादेश का अभियान निराशाजनक रहा। बारिश से मैच धुलने के कारण दोनों का खाता खुल गया, लेकिन एक भी जीत नसीब नहीं हुई। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश को भारत और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए का आखिरी मैच रविवार (2 फरवरी) को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी में सेमीफाइनल की रेस दिलचस्प बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका मैच धुलने और इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत ने रेस को त्रिकोणीय बन दिया है। ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान रेस में बने हुए हैं। इंग्लैंड रेस से बाहर हो गया। ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड मैच काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं।

बांग्लादेश की टीम

तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जाकेर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद, सौम्य सरकार

पाकिस्तान की टीम

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, फहीम अशरफ।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years