एचपीसीए ने धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों से पहले तैयारियों का जायजा लिया

Ads

एचपीसीए ने धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों से पहले तैयारियों का जायजा लिया

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 07:42 PM IST

धर्मशाला, 25 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने शनिवार को धर्मशाला में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों से पहले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एक बैठक बुलाई जिसका मुख्य फोकस ‘लॉजिस्टिक्स’ संबंधित योजना और अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल पर था।

इस बैठक में कांगड़ा जिला प्रशासन के अधिकारी, पंजाब किंग्स के प्रतिनिधि और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सदस्य शामिल हुए।

धर्मशाला मुल्लांपुर के बाद पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान है और अगले महीने टीम के तीन लीग मैचों की मेजबानी करेगा।

ये मैच 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, 14 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ और 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले जाएंगे।

भाषा नमिता

नमिता