हैदराबाद एफसी ने नाईजीरिया विश्व कप खिलाड़ी ओगबेचे से करार किया

Ads

हैदराबाद एफसी ने नाईजीरिया विश्व कप खिलाड़ी ओगबेचे से करार किया

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 12:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

हैदराबाद, आठ जुलाई (भाषा) हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग के आगामी सत्र से पहले नाईजीरिया की विश्व कप टीम के खिलाड़ी बार्थोलोम्यू ओगबेचे से करार किया है।

क्लब ने गुरूवार को इसकी घोषणा की। 36 साल के ओगबेचे ने 2021-22 अभियान खत्म होने तक एक साल का करार किया है।

वह आईएसएल में मुंबई सिटी के साथ दो बार लीग विनर्स शील्ड और आईएसएल ट्राफी जीत चुके हैं।

ओगबेचे ने औपचारिकतायें पूरा करने के बाद कहा, ‘‘हैदराबाद एफसी के साथ करार करके रोमांचित हूं। ’’

भाषा नमिता पंत

पंत