दिल्ली कैपिटल्स में अच्छे माहौल का लुत्फ उठा रहा हूं : कुलदीप

Ads

दिल्ली कैपिटल्स में अच्छे माहौल का लुत्फ उठा रहा हूं : कुलदीप

  •  
  • Publish Date - April 10, 2022 / 09:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) कुलदीप यादव जब कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में थे तो वह उनके लिये मुश्किल दौर था क्योंकि उन्हें टीम प्रबंधन का समर्थन नहीं मिल रहा था लेकिन ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स में वह टीम माहौल का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

कुलदीप ने अभी वर्तमान टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 विकेट लिये है। वह घुटने की चोट के कारण पिछले आईपीएल में नहीं खेल पाये थे।

कुलदीप ने केकेआर के खिलाफ दिल्ली की जीत के बाद कहा, ‘‘मैं यहां के माहौल का लुत्फ उठा रहा हूं और मुझे टीम का पूरा समर्थन हासिल है। ऋषभ स्टंप के पीछे से भी मेरा अच्छी तरह से मार्गदर्शन करते हैं।’’

इस बीच ऋषभ ने कहा कि उन्होंने कुलदीप को पर्याप्त मौके देने की कोशिश की है ताकि वह अपनी लय हासिल कर सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘कुलदीप एक साल से अपने खेल पर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे। हम उनका भरपूर समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं और वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

भाषा पंत आनन्द

आनन्द