दिल्ली एफसी और टीआरएयू एफसी का आईलीग मुकाबला ड्रॉ रहा

Ads

दिल्ली एफसी और टीआरएयू एफसी का आईलीग मुकाबला ड्रॉ रहा

  •  
  • Publish Date - October 30, 2023 / 06:52 PM IST,
    Updated On - October 30, 2023 / 06:52 PM IST

लुधियाना, 30 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली एफसी और टीआरएयू एफसी के बीच सोमवार को यहां खेला गया आईलीग फुटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

टीआरएयू एफसी को 29वें मिनट में लिटन शिल ने बढ़त दिलाई लेकिन दिल्ली की टीम ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अनुभवी फारवर्ड बलवंत सिंह (47वें मिनट) के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया।

पहले हाफ में दिल्ली की टीम ने अधिक मौके बनाए थे लेकिन गोल करने में सफलता टीआरएयू एफसी को मिली।

दिल्ली एफसी ने मौजूदा सत्र में लुधियाना के नामधारी स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान बनाया है।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द