ICC Test Rankings May 2026: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से मिला बांग्लादेश को बड़ा फायदा.. इन खिलाड़ियों के टेस्ट रैंकिंग में आया उछाल, दी थी इतने रनों से शिकस्त

Ads

ICC Test Rankings May 2026: पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश खिलाड़ियों की आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शानदार उछाल देखने मिला।

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 04:01 PM IST

ICC Test Rankings May 2026 || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रन से हराकर इतिहास रचा।
  • कप्तान नजमुल हुसैन शांतो टेस्ट रैंकिंग में 16 स्थान ऊपर पहुंचे।
  • लिटन दास और मोमिनुल हक को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला।

दुबई: बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया था। अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश की यह पहली जीत थी। (ICC Test Rankings May 2026) बांग्लादेश के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और इसका फायदा उन्हें बुधवार को जारी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

टेस्ट रैंकिंग में किन खिलाड़ियों को मिला फायदा?

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में 87 रन की पारी खेली थी। दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले शांतो मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे थे। शांतो को उनकी शानदार बल्लेबाजी का परिणाम जीत के साथ ही आईसीसी रैंकिंग में भी मिला। वह 16 पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास भी 7 और 21 रन की पारियां खेल 22 स्थान ऊपर चढ़े हैं। वह 26वें स्थान पर आ गए हैं। मोमिनुल हक, जिन्होंने 91 और 56 रन की पारी खेली थी, 12 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जानें कौन है टॉप-10 में

टेस्ट के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जो रूट पहले, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पांचवें, (ICC Test Rankings May 2026) श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस छठे, दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा सातवें, भारत के यशस्वी जायसवाल आठवें, भारत के शुभमन गिल नौवें और श्रीलंका के दिनेश चांदीमल दसवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह पहले, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क दूसरे, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस चौथे, पाकिस्तान के नोमान अली पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन छठे, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड सातवें, दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा आठवें, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन दसवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के अलावा इस समय कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली जा रही है। इसलिए टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-10 में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ICC टेस्ट रैंकिंग मई 2026 – बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी देश
1 Joe Root इंग्लैंड
2 Harry Brook इंग्लैंड
3 Travis Head ऑस्ट्रेलिया
4 Steve Smith ऑस्ट्रेलिया
5 Kane Williamson न्यूजीलैंड
6 Kamindu Mendis श्रीलंका
7 Temba Bavuma दक्षिण अफ्रीका
8 Yashasvi Jaiswal भारत
9 Shubman Gill भारत
10 Dinesh Chandimal श्रीलंका

ICC टेस्ट रैंकिंग मई 2026 – गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी देश
1 Jasprit Bumrah भारत
2 Mitchell Starc ऑस्ट्रेलिया
3 Matt Henry न्यूजीलैंड
4 Pat Cummins ऑस्ट्रेलिया
5 Noman Ali पाकिस्तान
6 Marco Jansen दक्षिण अफ्रीका
7 Scott Boland ऑस्ट्रेलिया
8 Kagiso Rabada दक्षिण अफ्रीका
9 Josh Hazlewood ऑस्ट्रेलिया
10 Nathan Lyon ऑस्ट्रेलिया

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की

Q1. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को कितने रन से हराया?

उत्तर: बांग्लादेश ने ढाका टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Q2. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में किस बांग्लादेशी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा फायदा मिला?

उत्तर: कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 16 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंचे हैं।

Q3. टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान किसके पास है?

उत्तर: इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं