सुपर जाइंट्स और नाइट राइडर्स के बीच मैच में रघुवंशी क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण आउट

सुपर जाइंट्स और नाइट राइडर्स के बीच मैच में रघुवंशी क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण आउट

सुपर जाइंट्स और नाइट राइडर्स के बीच मैच में रघुवंशी क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाने के कारण आउट
Modified Date: April 26, 2026 / 08:44 pm IST
Published Date: April 26, 2026 8:44 pm IST

लखनऊ, 26 अप्रैल (भाषा) कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को रविवार को यहां लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान ‘क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने’ के लिए आउट दे दिया गया।

रघुवंशी इस फैसले से खुश नहीं थे और उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायरों से इस बारे में बहस भी की लेकिन मुंबई के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आखिरकार अपने खिलाफ दिए गए फैसले के कारण पवेलियन लौटना पड़ा।

प्रिंस यादव के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने गेंद को मिड ऑन की तरफ हल्के से धकेला और एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े। हालांकि कुछ कदम दौड़ने के बाद कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस लौटने के लिए कहा।

वापस मुड़ते समय वह पिच पर ‘डेंजर जोन’ में भी चले गए और इसी दौरान वह मोहम्मद शमी की फेंकी हुई गेंद के रास्ते में आ गए। क्रीज में पहुंचने के लिए कूदते हुए गेंद उनके शरीर से टकरा गई।

तीसरे अंपायर रोहित पंडित ने शमी और लखनऊ सुपर जाइंट्स की उस अपील को मान लिया जिसमें रघुवंशी पर ‘क्षेत्ररक्षण में बाधा डालने’ का आरोप था और नाइट राइडर्स के इस बल्लेबाज को आउट घोषित कर दिया।

इसके बाद रघुवंशी ने गुस्से में अपना हेलमेट जमीन पर पटका और तब नाइट राइडर्स के मुख्य कोच अभिषेक नायर को टीम के डगआउट के पास चौथे अंपायर से बहस करते हुए देखा गया।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में