यास्तिका के नाबाद 91 रन से भारत ने महिला टेस्ट में इंग्लैंड पर बनाई 365 रन की बढ़त
यास्तिका के नाबाद 91 रन से भारत ने महिला टेस्ट में इंग्लैंड पर बनाई 365 रन की बढ़त
लंदन, 12 जुलाई (भाषा) इंग्लैंड के खिलाफ़ खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 250 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
पहली पारी में 115 रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम की कुल बढ़त 365 रन हो गई थी।
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ यास्तिका भाटिया ने संयम के साथ नाबाद 91 रन बनाकर भारत की पारी को संभाले रखा। वह अपने पहले टेस्ट शतक से नौ रन दूर हैं।
दिन की शुरुआत एक विकेट पर 154 के स्कोर से करने के बाद भारत को शुरुआती झटके लगे। लॉरेन बेल (27 रन पर दो विकेट) ने स्मृति मंधाना (70) और जेमिमा रोड्रिग्स (तीन) को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया।
कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और सोफी एक्लेस्टोन (84 रन पर दो विकेट) की गेंद पर 34 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गईं।
दिन की शुरुआत 39 रन से करने वाली यास्तिका ने लंच ब्रेक तक 139 गेंदों की अपनी पारी के दौरान पूरा संयम दिखाया।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता

Facebook


