IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal/Image Source: ICC
IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। आंकड़े बताते हैं कि जब भी दोनों टीमों ने टी20 मैच में 200 से अधिक रन बनाए हैं, मुकाबला हमेशा यादगार और हाई-स्कोरिंग रहा है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत का इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 247/9 है, जो 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में बना था। उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 12.35 की रन रेट से रन बनाए और मैच जीतकर मुंबई की पिच की बल्लेबाजों के लिए मददगार प्रकृति को साबित किया। इससे पहले भारत ने 2021 में अहमदाबाद में 224/2, 2007 के टी20 विश्व कप में डरबन में 218/4, और 2017 में बेंगलुरु में 202/6 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया था। साफ है कि जब भी भारत ने 200 का आंकड़ा पार किया, जीत उसके नाम रही। इंग्लैंड भी पीछे नहीं है। 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 215/7 रन बनाकर भारत को मात दी थी। इंग्लिश बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया था।
IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal: वानखेड़े स्टेडियम की पिच और छोटियाँ बाउंड्री तथा तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करती हैं। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआती बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में कमजोर रही है। अगर टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर बड़े स्कोर की नींव मजबूत कर सकता है। इंग्लैंड की टीम भी आक्रामक क्रिकेट के लिए जानी जाती है, जिससे मुकाबला बेहद कांटे का रहने वाला है।
इसके साथ ही इस मुकाबले में 38 साल पुरानी यादें भी ताजा होंगी। 1987 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था और करोड़ों भारतीय फैंस के सपनों को चकनाचूर कर दिया था। उस समय इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राहम गूच के 115 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 254 रन बनाए थे और भारत को 35 रन से मात दी थी।
IND vs ENG T-20 Worldcup Semifinal: अब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया के पास यह मौका है कि वे 38 साल पुराना दर्द भुलाकर इंग्लैंड से हिसाब बराबर कर सकें। इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक और उनकी टीम सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंची है, लेकिन सूर्या एंड कंपनी के पास भी बड़ा मौका है। वानखेड़े की पिच और दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए, इस सेमीफाइनल मुकाबले में उच्च स्कोर और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलने की संभावना है।