IND Vs IRE India Playing XI: सैमसन, किशन या अभिषेक… वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कौन होगा बाहर? आयरलैंड के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

Ads

IND Vs IRE India Playing XI: सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर उत्साह चरम पर है, लेकिन इंडिया के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में फिट करना बड़ी चुनौती है।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 04:06 PM IST

IND Vs IRE India Playing XIPhoto Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi के डेब्यू को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह है
  • टीम इंडिया के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चयन की बड़ी चुनौती माना जा रहा है
  • Sanju Samson, Ishan Kishan और Abhishek Sharma के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी

बेलफास्ट।IND Vs IRE India Playing XI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत जब आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार यानि 26 जून को शुरू होने वाली दो मैचों की श्रृंखला के पहले मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नए युग की शुरुआत करेगा तो उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती क्रिकेट जगत की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अंतिम एकादश में फिट करना होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम छह बजे शुरू होगा।

15 वर्षीय सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके दम पर उन्होंने सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। उन्होंने हाल में श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 29 गेंद पर 94 रन की तूफानी पारी खेली थी जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। आम क्रिकेट प्रेमी यही चाहता है कि सूर्यवंशी को इस मैच में मौका मिले लेकिन टीम प्रबंधन के लिए यह काम आसान नहीं होगा। भारत के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं। उनके टी20 रिकॉर्ड को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्च में आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में मिली जीत में सैमसन, अभिषेक और किशन ने अर्धशतक बनाए थे। इसके बाद भारत ने सबसे छोटे प्रारूप में कोई मैच नहीं खेला है। टीम प्रबंधन अगर सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल करता है तो फिर सैमसन या अभिषेक में से किसी एक को या तो बल्लेबाजी क्रम नीचे खेलना होगा या टीम से बाहर होना पड़ेगा। विश्व कप खिताब जीतने के बाद यह कठोर कदम होगा।

IND Vs IRE India Playing XI टीम प्रबंधन सैमसन को मध्य क्रम में भेज सकता है, क्योंकि वह पहले भी चौथे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं। लेकिन अब उन स्थान पर कप्तान अय्यर और उप-कप्तान तिलक वर्मा खेलेंगे और ऐसे में छठे नंबर पर ही जगह ही खाली रह जाएगी। यह स्थान भी पारंपरिक रूप से ऑलराउंडर के लिए रखा जाता है तथा भारत के पास शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और सूर्यांश शेडगे के रूप में कई विकल्प मौजूद हैं।

सैमसन को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारने से भारत को केवल पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती की अनुपस्थिति में यह विभाग पहले से ही कमजोर नजर आता है। सैमसन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 28 पारियों में 926 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 181.93 है। तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर उनका स्ट्राइक रेट क्रमशः 121, 129 और 127 है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक ने सलामी बल्लेबाज के रूप में 43 पारियों में दो शतक और 10 अर्धशतकों की मदद से 1414 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 192.38 है, जो बेहद प्रभावशाली है।

IND Vs IRE India Playing XI आईपीएल 2026 में अभिषेक (563), किशन (602) और सैमसन (477) का प्रदर्शन भी शानदार रहा। किशन ने हाल ही में लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 125 रन भी बनाए थे। इसलिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और अय्यर को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा कि क्या सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका दिया जाए या फिलहाल विजयी संयोजन को बरकरार रखा जाए। लेकिन सूर्यवंशी की मौजूदगी से सैमसन और अभिषेक पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ेगा।

अय्यर पूर्णकालिक कप्तान के रूप में शुरुआत करेंगे। आईपीएल में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में खिताब जीता था जबकि एक साल बाद पंजाब किंग्स ने उनकी कप्तानी में फाइनल में जगह बनाई थी।

हर्षित राणा की चोट से वापसी

IND Vs IRE India Playing XI गेंदबाजी में भारत के पास दूसरी पंक्ति के गेंदबाज हैं, लेकिन यह श्रृंखला और इंग्लैंड के खिलाफ अगली श्रृंखला में उनके पास अपनी क्षमता साबित करने का शानदार मौका होगा। हर्षित राणा की चोट से वापसी ने भारत को तेज गेंदबाजी इकाई में अधिक विकल्प जोड़ दिए हैं, लेकिन उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। प्रसिद्ध और प्रिंस दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं। दूसरी ओर आयरलैंड को जोश लिटिल, मार्क एडायर, पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर की कमी खलेगी जो चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। उनके पास लोरकान टकर के रूप में नया कप्तान है। उनके अलावा उसे जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर और भारतीय मूल के जय मूंदरा से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

आयरलैंड: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस एडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन।

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

 

वैभव सूर्यवंशी की उम्र कितनी है?

Vaibhav Suryavanshi की उम्र 15 वर्ष है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करना चुनौती क्यों है?

क्योंकि शीर्ष क्रम में पहले से ही Sanju Samson, Abhishek Sharma और Ishan Kishan जैसे स्थापित बल्लेबाज मौजूद हैं।

भारत-आयरलैंड मैच कब शुरू होगा?

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।

भारत के कप्तान कौन हैं?

इस श्रृंखला में Shreyas Iyer टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी हाल ही में क्यों चर्चा में रहे?

उन्होंने हाल में श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में 29 गेंदों पर 94 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।