IND vs NED T20 World Cup Match Update: टीम इंडिया ने लगाया जीत का चौंका, नीदरलैंड को 17 रनों से दी मात
IND vs NED T20 World Cup Match Update: टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच हुए मुकाबले को टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत लिया है।
IND vs NED T20 World Cup Match Update/Image Credit: IBC24.in
- धवार को टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला हुआ।
- मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की है।
- इस मैच में हार के साथ नीदरलैंड का टी20 वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया है।
IND vs NED T20 World Cup Match Update: अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी बुधवार को टीम इंडिया और नीदरलैंड के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से जीत हासिल की है और इसी के साथ टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगातार चौथा मैच जीता है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां टॉस भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सूर्या ब्रिगेड ने पहले खेलते हुए शिवम दुबे के 31 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 193/5 का स्कोर बनाया।
टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का सफर हुआ खत्म
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने ये मैच 17 रन से जीत लिया। (IND vs NED T20 World Cup Match Update) भारत इस वर्ल्ड कप में अपने तीनों मैच जीत चुकी है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम का टी20 वर्ल्ड कप से सफर खत्म हो गया है, उसको इस वर्ल्ड कप में एकमात्र जीत नामीबिया के खिलाफ मिली थी।
कैसा है भारत का रिकॉर्ड
IND vs NED T20 World Cup Match Update: भारत ने लिमिटेड-ओवर ICC टूर्नामेंट में लगातार 16 मैच जीते हैं। यह सिलसिला पिछले विश्व कप फाइनल के बाद से जारी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत चारों बार नीदरलैंड्स को हरा चुका है। भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 इतिहास में केवल एक ही मुकाबला 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में हुआ था, जिसे भारत ने 56 रनों से जीता था।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Weather Update News: ये क्या हुआ..? अचानक बदला मौसम का मिजाज..! बढ़ती गर्मी के बीच हुई ओलावृष्टि, किसान इस वजह से परेशान
- Chhattisgarh High Court Judgment on Rape : ‘हाइमेन सुरक्षित तो रेप नहीं…’, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बलात्कार पर बड़ा फैसला, 7 साल की सजा को किया आधा
- Janjgir Student Suicide News: पहले बॉयफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, फिर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हालत देख परिजन भी हुए हैरान

Facebook


