अहमदाबादः IND vs NZ T20 WC Final Highlights भारत अब एक बार फिर विश्वविजेता बन गया है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से मात दे दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 5 विकेट खोकर 19 चौकों और 18 छक्कों के सहारे 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम एक ओवर पहले ही ढेर हो गई। 19 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना पाई। सबसे खास बात यह है कि भारत ने लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। अगर T20 के इतिहास को देखें तो भारत तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती है।
रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली।
IND vs NZ T20 WC Final Highlights टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने मजबूत शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 92 रन बनाए। टीम ने 15 ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन, 16वें ओवर में जिमी नीशम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (जीरो), ईशान किशन (54 रन) और संजू सैमसन (89 रन) को पवेलियन भेजकर टीम भारत की रन स्पीड पर ब्रेक लगा दिया था। टीम आखिरी 5 ओवर में 52 रन ही बना सकी। 20वें ओवर से 24 रन आए।